पौड़ी(चंद्रपाल सिंह चन्द)। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने आगामी निकाय चुनाव हेतु नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के दायित्व में आंशिक फेरबदल किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर पंचायत थलीसैण में अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग अधिकारी उप जिलाधिकारी धुमाकोट रेखा आर्य के स्थान पर अधिशासी अभियंता लोनिवि धुमाकोट अरुण कुमार को नियुक्त किया है। नगर निगम कोटद्वार में वार्ड संख्या सैंतीस से चालीस तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक अभियंता निर्माण शाखा जल निगम कोटद्वार सुनील कुमार के स्थान पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, कोटद्वार भगवान दास को नियुक्त किया गया है।
नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक में वार्ड संख्या एक से चार तक सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर अनुज चौहान के स्थान पर सहायक अभियंता लोनिवि यमकेश्वर राहुल आर्य को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निगम श्रीनगर में वार्ड संख्या तैंतीस से छत्तीस तक (व्याख्याता) राजकीय पॉलीटेक्निक पौडी दीपिका रावत के स्थान पर सहायक अभियंता कार्यालय पीएमजीएसवाई सिंचाई खण्ड श्रीनगर राजेन्द्र सिंह चौहान को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर निगम श्रीनगर में वार्ड संख्या सत्रह से बीस तक ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, श्रीनगर बच्ची लाल आर्य के स्थान पर सहायक अभियंता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग श्रीनगर नरेश कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।