बस हादसे के मामले मे सल्ट थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर – News Debate

बस हादसे के मामले मे सल्ट थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

देहरादून। अल्मोड़ा बस हादसे मे अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना प्रभारी और हल्का चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी। कई घायलों का अभी भी उत्तराखंड के अलग-अलग हॉस्पिटलों में उपचार चल रहा है.

गौरतलब है कि नैनीताल के रामनगर जा रही प्राइवेट बस अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में बीती 4 नवंबर को खाई में गिर गई थी। हादसे के बाद परिवहन विभाग ने कई अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। वहीं हादसे के बाद से ही पुलिस की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पुलिस दुर्घटना वाले मोटर मार्ग में ओवरलोड वाहनों की निगरानी करने का काम नहीं कर रही थी। एसएसपी अल्मोड़ा ने इस हादसे के लिए लापरवाही को गंभीर माना था और ऐसे में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिये।

सल्ट के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी को तथा हल्का प्रभारी मोहन आर्य को भी लाइन हाजिर किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उधर कार्रवाई के साथ ही अब सल्ट थाने में प्रमोद पाठक को थाना प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *