मुआवजे के एवज मे 5 हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता को विजिलेंस ने दबोचा – News Debate

मुआवजे के एवज मे 5 हजार की रिश्वत लेते सहायक अभियंता को विजिलेंस ने दबोचा

देहरादून। खेत कटान के एवज मुआवजे की राशि मे रिश्वत लेने के आरोपी कालसी में तैनात पीएमजीएसवाई. के अपर सहायक अभियंता को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पीएमजीएसवाई. योजना के अन्तर्गत बनाई गयी सड़क में शिकायतकर्ता के खेत के कटान का भुगतान करने की एवज में शनिवार को सुन्दर सिंह चौहान अपर सहायक अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून को गिरफ्तार किया।

विजिलेंस आरोपी के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है ।निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

निदेशक सतर्कता ने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *