शराब तस्करी के दो अलग अलग मामलों में चार गिरफ्तार, वाहन सीज – News Debate

शराब तस्करी के दो अलग अलग मामलों में चार गिरफ्तार, वाहन सीज

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर छह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया है।

थाना धुमाकोट पुलिस ने चैकिंग के दौरान सन्तन सिंह को शिव मन्दिर बैण्ड नैनीडांडा के पास से छह बोतल, पैंसठ पव्वे अंग्रेजी शराब, भुवन चन्द को छह बोतल, तेतालिस पव्वे व बीस अद्दे अंग्रेजी शराब के साथ नैनीडाण्डा तिराहा से गिरफ्तार किया है।

वहीं, कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने आल्टो कार संख्या यूके12 सी / 4859 में सवार सुन्दर सिंह व सुरेन्द्र लाल को खंदुखाल, बिल्केदार क्षेत्र से दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व एक पेटी बीयर केन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारो व्यक्ति गांवों में सप्लाई कर रहे थे।


गिरफ्तार अभियुक्तों सन्तन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी -सिमली तल्ला नैनीडांडा थाना धुमाकोट व भुवन चन्द पुत्र हरिदत्त निवासी- ग्राम गजखोला थाना धुमाकोट के विरुद्ध थाना धुमाकोट में धारा-60 आबकारी अधिनियम व सुन्दर सिंह पुत्र कुंदन सिह, निवासी- ग्राम कंडी रामपुर श्रीनगर व सुरेन्द्र लाल पुत्र स्व. बच्चु लाल, निवासी- ग्राम मरगुण पो. रामपुर, श्रीनगर के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में धारा- 60(1)/72 आबकारी अधीनियम के तहत मामला पंजीकृत कर तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *