समाजसेवी सन्तूदास और योग शिक्षक राकेश कंडवाल सहित 50 को मिला उत्तराखण्ड रत्न सम्मान – News Debate

समाजसेवी सन्तूदास और योग शिक्षक राकेश कंडवाल सहित 50 को मिला उत्तराखण्ड रत्न सम्मान

कोटद्वार। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ और मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित कर अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे प्रदेश के नामी व्यक्तियों को नगर निगम ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। बेहतरीन शिक्षण और जनसेवा के कार्यों में समर्पित भूमिका निभाने के लिए शिक्षक सन्तूदास संकुल समन्वयक खैरासैंण को उत्तराखण्ड रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में रा इ का कांडाखाल के योग शिक्षक राकेश कंडवाल, प्रधानाचार्य लखपतराज कुकरेती, सब इंस्पेक्टर सुमन लता सहित 50 व्यक्ति शामिल थे। बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, राजेन्द्र अणथ्वाल और कार्यक्रम आयोजक आर डी शर्मा ने इन अनुकरणीय विभूतियों से समाज को सीख लेकर उन्नत समाज निर्माण में अपनी जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *