गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर राख, एक महिला झुलसी – News Debate

गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर राख, एक महिला झुलसी

हल्द्वानी(अंकुर सक्सेना) हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में एक गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी जलकर खाक हो गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना तब हुई जब झोपड़ी में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट के बाद झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें एक महिला झुलस गई।

सूचना मिलने पर महिला को फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। झोपड़ी एक बटाईदार की थी, जो खेतों में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजस्व कर्मी भी पहुंच गए, जो अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *