50 हजार की नकदी के साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला परिजनों के सुपुर्द – News Debate

50 हजार की नकदी के साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला परिजनों के सुपुर्द

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने लावारिस हालत में घूमती मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को उसके परिजनों से मिलवाकर उसके पर्स से बरामद पचास हजार रुपये की नकदी परिजनों के सुपुर्द कर दी हैं। महिला के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया है।

सोमवार को एएचटीयू की टीम ने एक सूचना के आधार पर लालबत्ती चौराहे से मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को लावारिस हालत में घूमते हुए पकड़ा। टीम द्वारा महिला को कोतवाली परिसर स्थित अपने कार्यालय में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नीलम पत्नी महावीर नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। महिला के पर्स में पुलिस को उसकी कलालघाटी निवासी बहिन शोभा देवी का मोबाइल नम्बर व पचास हजार रुपये की नकदी बरामद हुयी।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा महिला की बहन शोभा देवी को एएचटीयू कार्यालय बुलाकर पचास हजार की नगदी व मानसिक रूप से अस्वस्थ नीलम देवी को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया।
पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल विद्या मेहता, नेहा व पीआरडी जवान परमेश्वरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *