कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी ने झाड़फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म किया था।
कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय महिला ने कोतवाली लैन्सडाउन में तहरीर देकर बताया कि कोटद्वार निवासी सलमान उर्फ शम्सी ने उसके साथ झाड़ फूँक करने के बहाने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त सलमान उर्फ शम्सी के खिलाफ धारा 376 भादवि के तहत मामला पंजीकृत किया था।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने बुधवार को सलमान उर्फ शम्सी पुत्र अफजालु रहमान निवासी आमपडाव कोटद्वार को लैन्सडाउन बाजार से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक रचना रानी, आरक्षी आदित्य वर्मा व होमगार्ड अमनदीप शामिल थे।