मसूरी घूमने आये युवक की सड़क हादसे मे मौत

देहरादून। मसूरी घूमने आये युवक की लौटते वक्त सड़क हादसे मे मौत हो गयी।

हादसा देर रात्रि में मालसी डीयर पार्क पुलिया के डिवाइडर के पास हुआ। दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क से नीचे खाई में गिर गया था। सूचना पर थाना पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची तथा सर्च अभियान चलाते हुए उक्त व्यक्ति को मौके से 50 मीटर नीचे खाई से बाहर निकाला तथा 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान रपतेन दर्जी पुत्र सोनम पलजोर निवासी मडूवाला थाना प्रेम नगर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई।

बताया जाता है कि युवक मसूरी घूमने गया था तथा वापसी में मालसी डियर पार्क पुलिया के पास डिवाइडर से टकराकर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे उक्त व्यक्ति नीचे खाई में जा गिरा। प्रथम दृष्टिया खाई में गिरने के कारण सर पर आयी चोट से मृत्यु मानी जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *