युवती की हत्या मे वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार – News Debate

युवती की हत्या मे वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। युवती की गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले मे 04 अन्य आरोपियों की पूर्व में ही गिरफ्तारी चुकी है।

घटना कोतवाली ऋषिकेश के मायाकुण्ड की है। 22 जनवरी को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड थाना ऋषिकेश के द्वारा एक तहरीर दी गयी जिसमे बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश तथा उसके अन्य परिजनों के द्वारा उनके व परिवारजनों के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडों व प्रेशर कूकर से हमला करने, जिनमे उनकी पुत्री रूपा के सिर पर गंभीर चोट आने तथा उपचार के दौरान एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में दी गयी।

पुलिस ने मामले मे 4 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया तथा घटना में शामिल एक अन्य आरोपियों छोटू साहनी तभी से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस मुखबिर की सूचना पर  वांछित चल रहे अभियुक्त छोटू साहनी को योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *