पिछले दस वर्षों में चौराहे पर खड़े है बेरोजगार : गोदियाल – News Debate

पिछले दस वर्षों में चौराहे पर खड़े है बेरोजगार : गोदियाल

कोटद्वार(चंद्रपाल सिंह चंद) गढवाल लोक सभा के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि अग्निवीर योजना को बेरोजगार युवाओं के हित बताने वाली भाजपा में यदि दम है तो अग्निवीर योजना के नाम पर चुनाव लड़ के दिखाए।

शनिवार को लैंसडौन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में बेरोजगारों को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। हजारों बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सेना में भी स्थानीय बेरोजगारों का रास्ता बंद कर दिया है। दस साल में बीस करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा ने उल्टा बीस करोड़ लोगों की नोट बंदी व जीएसटी लगाकर नौकरी छीन ली है। उन्होंने कहा कि आज महँगाई अपनी चरम सीमा पर है व देश पर तिगुना कर्ज चढ़ गया।
गोदियाल ने कहा कि यदि देश को महँगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा और जब कांग्रेस मजबूत होगी तभी देश मजबूत होगा।
जनसभा में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि पटवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंकी नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष मंदीप पटवाल, नगर अध्यक्ष गंभीर सिंह व राजेन्द्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *