14 वर्षों से फरार वारंटी आया पुलिस की गिरफ्त में – News Debate

14 वर्षों से फरार वारंटी आया पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून। पुलिस ने 14 वर्षों से फरार वारेंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वर्ष 2010 में अवैध रूप से सट्टे के कारोबार में लिप्त रहने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने के उपरांत अभियुक्त न्यायालय में पेश न होकर लगातार फरार चल रहा था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।

आज कैंट पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2010 से फ़रार चल रहे अभियुक्त राम कुमार पुत्र चन्द्रमा शाह को मुखबिर की सूचना पर आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को वर्ष 2010 अवैध रूप से सट्टे का कारोबार करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके विरुद्ध कोतवाली कैंट में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे वर्ष 2010 में अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। अभियुक्त तब से न्यायालय के समक्ष पेश न होकर लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसे जनवरी 2024 में मफरुर घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *