10 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन व अनुसेवक को विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा – News Debate

10 हजार की रिश्वत लेते संग्रह अमीन व अनुसेवक को विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

देहरादून। विजिलेंस ने हरिद्वार के लक्सर तहसील मे तैनात संग्रह अमीन व अनुसेवक को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस को करीब 03-04 साल पहले बेच दिया था। विक्रय संबंधी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे। नतीजतन, वाहन किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी।दोनों वाहनों की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल ने रिश्वत की माँग की।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को को रवि पाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक को शिकायतकर्ता से 10 रुपए की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *