देहरादून। उत्तराखंड तीर्थ पर आयी महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले मे चौकी इंचार्ज और दरोगा पर गाज गिरी है। आरोपियों को सस्पेंड किया गया है।
मामला करीब एक साल पुराना है और अब जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। बताया जाता है कि एमपी की
एक महिला परिजनों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आई थी। फ्लाइट न चलने के कारण महिला को रात के समय यहीं रुकना पड़ा था। होटल न मिलने पर उसने पुलिस दारोगा से संपर्क किया। उसे महिला बैरक में रुकने के लिए कहा गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ पुलिस दारोगा द्वारा छेड़छाड़ की गई। युवती ने केदारनाथ चौकी इंचार्ज पर भी महिला पुलिस कैंप का दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी और यहां से अपने राज्य में वापस लौट गई।
डीजीपी के कड़े रुख के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की गयी। हालांकि एक साल बाद कार्यवाही को लेकर पुलिस सवालों के घेरे मे है।