धूमधाम से मनाया गढ़वाल राइफल्स का वार्षिक समारोह – News Debate

धूमधाम से मनाया गढ़वाल राइफल्स का वार्षिक समारोह

देहरादून 10 गढवाल राइफल्स एसोसिएशन ने कार्गी चौक मे आयोजित वार्षिक समारोह मे गढ़वाल राइफल्स का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

गौरतलब है कि 10 गढ़वाल राइफल्स 15 अक्टूबर 1965 मे कर्नल एच बी राय द्वारा बीर गबर सिंह कैम्प (कौडिया कैम्प) कोटद्वार में स्थापित किया गया था। तब से बटालियन अपने सैन्य क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई, अभियान व कौशल दिखाते बखूबी आगे बढ़ती रही है। सन 1993 से बटालियन के पूर्व सैनिक प्रति वर्ष अपना स्थापना दिवस देहरादून मेें मनाते आ रही है। जिसका शुभारंभ ब्रिगेडियर शिवेन्द्र सिंह ने किया था। इसमें खासकर देहरादून मेें निवासरत पूर्व सैनिक व परिवार ही प्रतिभाग करते हैं। बटालियन ने अपना एक संगठन बनाकर कार्यकारिणी गठित की है। जिसके वर्तमान अध्यक्ष सुबेदार नारायण दत्त बसलियाल हैं तथा सचिव राजेन्द्र रतूडी हैं। कार्यक्रम  का संचालन राजेन्द्र रतूडी व सच्चिदानंद थपलियाल द्वारा किया गया। बटालियन के अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। कारगिल शहीदों व अन्य युद्धों में शहीद सैनिकों की बीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया,जिनमें मुन्नी देवी,जानकी देवी,आदि शामिल रहे। बटालियन के पूर्व सैन्य अधिकारियों को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।जिनमें मुख्य रूप से लेफ्टिनेंट जनरल सेवारत डी एस राणा मौजूद थे।

अन्य पूर्व अधिकारियों मे मेजर जनरल एस पी एस कंवर, ब्रिगेडियर शिवेन्द्र सिंह, ब्रिगेडियर जी एस उप्पल, कर्नल टी एस ओबेराय, कर्नल शिवेन्द्र सिंह रजवार, कर्नल गिरीश पाण्डेय, कर्नल गोविंद पंत, कर्नल पीटर शेरगिल, कर्नल कुलदीप मन्हास, कर्नल सुरेन्द्र सिंह चौधरी थे।

बटालियन के अन्य लोगों में कप्तान गणेश जोशी,जगमोहन सिंह नेगी,इन्द्र सिंह नेगी,बीरेन्द्र सिंह रावत, पान सिंह नेगी शौर्य चक्र, यशपाल सिंह परमार,प्रभुपाल सिंह रावत, तोताराम पोखरियाल, प्रेम सिंह रावत, चक्रधर प्रसाद नैनवाल, रामचन्द्र भारद्वाज, रुद्र सिंह रावत, महेन्द्र सिंह बिष्ट, बालप सिंह चौहान, दिनेश चन्द्र सिंह रावत लैंसडौन, राजपाल सिंह नेगी,बची सिंह रावत ,शूरवीर सिंह बर्थवाल, मोहनलाल पाण्डेय आदि पूर्व सैनिक व उनके परिवार सरीक हुए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *