अल्मोड़ा मे कैंटर हादसा, चालक की मौत, चमोली मे महिला का शव बरामद - News Debate

अल्मोड़ा मे कैंटर हादसा, चालक की मौत, चमोली मे महिला का शव बरामद

चमोली/ अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और चमोली से आज दुखद खबर आयी है। अल्मोड़ा के टोटाम चेरीधार में गहरी में कैंटर गिर गया जिसमे चालक की मौत हो गयी। वहीं चमोली के पीपलकोटी मे महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गयी। 

अल्मोड़ा से SDRF पोस्ट भिकियासैंण को सूचना प्राप्त हुई कि टोटाम चेरीधार के समीप एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में चालक के सवार होने की सूचना पर अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने पर वाहन अत्यंत गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया। वाहन में सवार चालक की तलाश के लिए SDRF एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्गम परिस्थितियों और खाई की गहराई के बीच लगातार अभियान चलाते हुए टीम ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई से चालक का शव बरामद किया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान हीरा सिंह (उम्र 35 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जनपद चमोली के रूप में हुई। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पीपलकोटी में  गहरी खाई में गिरी महिला का शव बरामद

जनपद चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में एक महिला के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

 SDRF टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ महिला मृत अवस्था में मिली। SDRF जवानों द्वारा दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई से महिला के शव को बाहर निकाला गया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतका की पहचान नीलम वर्मा पत्नी विजेंद्र वर्मा, उम्र 52 वर्ष, निवासी पीपलकोटी के रूप में हुई है।

SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू कार्रवाई पूर्ण कर शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *