फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार - News Debate

फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार, 315 बोर की रायफल, 6 जिंदा और 2 खोखा कारतूस, 12 बोर की पम्प एक्शन गन, 4 जिंदा कारतूस, 32 बोर की देशी पिस्तौल, 2 मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद
हरिद्वार। मामूली विवाद में अपने कार्यालय में काम करने वाले व्यक्ति पर पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार हुए एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार, 315 बोर की रायफल, 6 जिंदा और 2 खोखा कारतूस, 12 बोर की पम्प एक्शन गन, 4 जिंदा कारतूस, 32 बोर की देशी पिस्तौल, 2 मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

सुभाष नगर निवासी निशान्त यादव पुत्र राजनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर शुक्रवार की रात ब्रेजा/फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए गुड्डू चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी शिवालिक नगर, मनोज कुमार निवासी ग्राम बिटावडा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, सोनू उर्फ हरेंद्र चौधरी पुत्र सतपाल सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, सन्दीप उर्फ मोनू पुत्र नरेन्द्र निवासी चन्दनहेड़ी ख्वाजापुर थाना छपरोली जिला बागपत उत्तर प्रदेश व एक अन्य व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बाजार चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मुखबिर की सूचना पर गुड्डू चौधरी, मनोज कुमार, अंकुर वर्मा उर्फ हन्नी हरेंद्र चौधरी उर्फ सोनू को थाना बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। फरार हुए एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए अलग से पुलिस टीम का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *