भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा: महर्षि - News Debate

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा: महर्षि

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाई पर मुकदमा दर्ज होने के मामले पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

महर्षि ने कहा कि यह पूरा मामला जांच का विषय है और बिना जांच के किसी को दोषी ठहराना, रिपोर्ट लिखना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इसे प्रमाणित भी नहीं करती है, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। विधानसभा में चल रहे बवाल प्रकरण पर भाजपा जवाब नहीं दे पा रही है। अपने प्रभारी को बचाने के लिए उन्हें राज्यपाल का पद दे दिया गया ताकि संवैधानिक पद पर रहते हुए उन पर कार्रवाई न हो पाए। पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांके।
महर्षि ने कहा कि आ प्रीतम सिंह बहुत वरिष्ठ और सरल स्वभाव के नेता हैं। उनका जो पारिवारिक बैकग्राउंड है उसका मुकाबला भाजपा का कोई नेता नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह जी लंबे समय से विधायक हैं, भाजपा उन्हें शिकस्त नहीं दे पा रही है। जिला पंचायत में भी उन्होंने पूरे जिले में जीत हासिल की है। ये तभी होता है जब व्यक्ति लोकप्रिय हो और समाज में उसकी बात को महत्व दिया जाता हो।देहरादून जिला पंचायत राजधानी होने के कारण अपना महत्व रखती है। कांग्रेस ने इसे अपने कब्जे में लिया है, इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है। यह सब उनकी बौखलाहट और षड्यंत्र है, ताकि चुनाव के समय प्रीतम सिंह जी को घेरा जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। अगर भाजपा ने ऐसा कोई प्रयास किया तो कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *