कीटनाशक गटकने से व्यक्ति की हालत गंभीर - News Debate

कीटनाशक गटकने से व्यक्ति की हालत गंभीर

नैनीताल।  नैनीताल के समीपवर्ती खुर्पाताल क्षेत्र में बीरवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति के कीटनाशक गटकने से हडक़ंप मच गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खुर्पाताल निवासी लक्ष्मण सिंह सुबह घर पर काम कर रहे थे। बच्चों के स्कूल जाने के करीब एक घंटे बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी तबीयत बिगड़ी देखी। पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्बियाल ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *