पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी का किया भंडाफोड़
अन्यत्र जिले से विक्री हेतु लायी जा रही 103 पेटी शराब पकड़ी
बागेश्वर, (गोविन्द मेहता) ऑपरेशन प्रहार” के तहत चेकिंग के दौरान कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने वैध शराब की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने का भंडाफोड़ किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बैजनाथ पुलिस मध्य रात्रि में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक पिकप वाहन दिखा, जिससे पुलिस टीम ने पूछताछ की और वाहन संदिग्ध दिखने पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पिकप वाहन संख्या यूके-03CA-2114 में शराब लदी हुई थी। चालक से पूछताछ की गयी तो चालक द्वारा बताया गया कि वह चम्पावत एफएल-2 से 150 मैकडॉवेल्स व्हिस्की की पेटियां लेकर आया था जिन्हें कन्धार शराब की दुकान में सप्लाई देनी थी। पूछताछ में चालक ने बताया कि 47 पेटिया रास्ते में सप्लाई कर दी है। शेष 103 पेटियों की सप्लाई देने हेतु यहॉ पर रुका था। जिस पर वाहन चालक से माल परिवहन से संबंधित कागजात तलब किए गए तो चालक के पास कोई वैध कागजात नही होने पर नियमानुसार वाहन में रखी 103 पेटियों में 1236 बोतल अग्रेंजी मैकडॉवेल व्हिस्की शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग रुपये आठ लाख77हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक सुभाष कुमार पुत्र लीला राम, निवासी ललुवापानी नघान थाना व जिला चम्पावत उम्र-25 वर्ष को अवैध शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। बरामद शराब को जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बैजनाथ में 23/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि पुलिस नेटवर्क के सम्बन्ध में भी जानकारी जुटा रही है। वही चंपावत जिले से कैसे वहां के एफएल-2रमन्ने की शराब की सप्लाई जिले तक पहुंच गई इसको लेकर अब आबकारी नीति और आबकारी विभाग, पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी उठने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार जिले में शराब कारोबारी जिसके चंपावत जिले सहित अन्य जिलों में शराब का कारोबार होगा, उन्ही के द्वारा जिले में अपने चुनिंदा शराब की दुकानों को यह शराब की सप्लाई की जा रही होगी और अब तक ऐसे कई मामले प्रकाश में आए है। लेकिन कुछ समय बाद पकड़ी गई शराब को छुड़ा लिया जाता है। ऐसे में आबकारी विभाग,पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। क्या पुलिस ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी यह आने वाला ही समय बताएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक उमेश सिह रजवार,हेड कांस्टेबल नरेन्द्र राणा, राजेन्द्र रौतेला,अशोक कुमार,नरेन्द्र ढोक्ती,राधेश्याम लोहनी आदि मौजूद थे।