मसूरी मे सैकड़ों फीट गहरी खाई मे गिरी कार, 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत

देहरादून। मसूरी में हुए भीषण सड़क हादसे मे आज 4 लोगों की मौत हो गयी। कार सवार सभी लोग उत्तरकाशी से आ रहे थे। कार 500 मीटर गहरी खाई मे गिरी है। मृतकों मे सभी लोग दिल्ली और हरियाणा के है।

जानकारी के अनुसार मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा है. घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक मारुति सिलेरियो सफेद रंग DL5CS 4610 की कार रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था। बातचीत में कार सवारों द्वारा उत्तरकाशी से आना बताया था। सामान लेकर जैसे ही कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई।

मृतकों मे सत्य प्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत उम्र 19 वर्ष, सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 A नेहरू नगर गाज़ियाबाद उम्र 48 वर्ष संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 वर्ष हैं। शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

सीएम ने जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *