अलकनंदा के तट पर फंसे किशोर को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

चमोली। जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में अलकनंदा नदी के तट पर एक किशोर के फंसे होने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया।

शाम को सूचना मिलने पर निरीक्षक कर्ण सिंह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आदर्श पुत्र श्री बलवंत सिंह (15 वर्ष), निवासी ग्राम सुखी भल्ला, तपोवन, जनपद चमोली, विष्णुप्रयाग के समीप स्थित चुनार गांव क्षेत्र में अलकनंदा नदी किनारे एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थान पर फंस गया था। घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम को कंटीली झाड़ियों, ऊबड़-खाबड़ मार्गों एवं कठिन भू-भाग से होकर गुजरना पड़ा।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। टीम ने साहस, सूझबूझ एवं उच्च स्तरीय समन्वय का परिचय देते हुए नदी तट तक सुरक्षित पहुंच बनाई तथा किशोर को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बचाव के उपरांत किशोर की स्थिति सामान्य पाई गई। आवश्यक कार्यवाही के पश्चात उसे जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसके परिजनों के पहुंचने तक अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जिला पुलिस द्वारा की गयी।

इस सफल अभियान में एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं जिला पुलिस के कार्मिकों ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षा अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *