राहुल की सभा से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

देहरादून। अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार के सड़क हादसे मे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत हो गयी। बेकाबू होकर पैराफिट को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा कांचुला पुल के पास हुआ। हादसे में नाचनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख/पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमुख कुंदन सिंह बथ्याल (उम्र 70 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हाादसे मे गणेश कुमार (उम्र 32 वर्ष) और भूपेंद्र प्रसाद (उम्र 25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

धौलछीना थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ के नाचनी से कार संख्या UK 04 Y 2999 में सवार तीनों लोग सुबह 11:20 बजे राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.। दोपहर 12:20 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंच से बताया कि मौसम खराब होने के कारण राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं हो सकता। इसके बाद जनसभा में पहुंचे कई लोग वापस लौटने लगे।

नाचनी क्षेत्र के लोग भी अपने घरों के लिए रवाना होने की तैयारी करने लगे। जनसभा स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। तीनों लोग दोपहर एक बजे जनसभा स्थल से एक किलोमीटर पैदल चलकर वाहन पार्किंग स्थल पर पहुंचे। यहां से अपने वाहन में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए.

दोपहर 2 बजे अल्मोड़ा-शेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 50 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे के बाद तत्काल बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *