टिहरी। प्रदेश मे चल रही बेमौसम बारिश और आंधी तूफान ने आम जन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। शनिवार को डोबरा-चाटी के पास भारी आंधी-तूफान मे 30 लोग फंस गए। एसडीआरएफ ने कड़ी मसक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल।
SDRF को साढ़े 7 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान आने के कारण झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटी कॉलोनी से SI नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने देखा कि हटमेंट तीव्र आंधी-तूफान आने के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गए थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 25 से 30 व्यक्तियों को फ्लोटिंग हटमेंट से सुरक्षित निकालकर पर्यटन विभाग की बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुँचाया गया।