चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ मे घायल, अस्पताल मे भर्ती

पीछा करने पर पुलिस टीम पर की थी फायरिंग, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग 

घटनास्थल पर अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार सीज

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी ,चोरी आर्मस एक्ट आदि आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत

देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान वीरवार की मध्य रात्रि पुलिस के साथ मुठभेड़ मे एक शातिर बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल लाया गया है।

पुलिस को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पाट पहुंची तो सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 का चालक पुलिस को देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा। पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु चालक द्वारा रूकने के बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया।

संदिग्ध वाहन के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब 01 किमी आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे NH के बोर्ड से टकरा गया और वह पास ही जंगल की ओर भागा। उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गयी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में शातिर घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा बीवी कारतूस बरामद हुए । आरोपी से पूछताछ में अपना नाम क्रान्तानाथ पुत्र मौसमनाथ निवासी सपेरा बस्ती, घिस्सुपुरा, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष बताया। आरोपी को तत्काल मौके से उपचार हेतु दून चिकित्सालय ले जाया गया।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा अस्पताल में पहुंचकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
घायल आरोपी के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि वह कोतवाली डोईवाला मे पंजीकृत मु0अ0स0 74/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस तथा थाना रानीपोखरी मे मु0अ0स0 15/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस मे वांछित था, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी आर्मस एक्ट आदि अपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने तथा अवैध तमन्चा बरामद होने पर कोतवाली डोईवाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0स0 74/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली डोईवाला
02- मु0अ0स0 15/26 धारा 305ए/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, कोतवाली रानीपोखरी
03- मु0अ0स0 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली रानीपोखरी
04- मु0अ0स0 205/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर
05- मु0अ0स0 263/23 धारा 380/457/411 भादवि, थाना रायपुर
06- मु0अ0स0 389/23 धारा 380/457/34 भादवि, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
07- मु0अ0स0 120/26 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला

बरामदगी
01- 01 देशी तमन्चा 315 बोर,
02- 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस
03- घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति SWIFT कार सं0- UK08TA-9193

पुलिस टीम
01- उ0नि0 श्री मुकेश कुमार
02- उ0नि0 श्री विनय मित्तल
03- उ0नि0 श्री विजय थपलियाल
04- उ0नि0 श्री राजनारायण व्यास
05- कानि0 कुलदीप कुमार
06- कानि0 सचिन सैनी
07- हे0का0 जसपाल सिंह
08- कानि0 आशीष राणा
09- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
10- कानि0 रविन्द्र टम्टा
11- कानि0 हरीश उप्रेती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *