रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले मे 3 गिरफ्तार, 4 पहले जा चुके जेल – News Debate

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले मे 3 गिरफ्तार, 4 पहले जा चुके जेल

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून स्थित थाना राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में दून पुलिस ने बुधवार को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले घटना में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गौरतलब है कि 30 मार्च की सुबह जोहड़ी गांव में दो वाहनों स्कार्पियो और फॉर्च्यूनर में सवार युवकों के बीच पीछा करने के दौरान फायरिंग हुई थी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई,जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि घटना की शुरुआत 29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित एक बार में बिल को लेकर हुए विवाद से हुई थी,जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पीछा करते हुए फायरिंग की घटना हुई।

पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन ओरोपित आदेश गिरी (50 वर्ष), निवासी शिवपुरी गडीपुता, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश),समीर चौधरी (21 वर्ष), निवासी ग्राम गदर जुड्डा, जनपद हरिद्वार,मोहित अरोड़ा (28 वर्ष), निवासी रामा पार्क रोड, द्वारका, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और शेष की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
चार पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल-
पुलिस पूर्व में रोहित कुमार, मौ. अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार तथा आदित्य चौधरी को घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल भेल दिया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *