सड़क हादसे मे 3 युवकों की मौत, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही कार खाई मे गिरी – News Debate

सड़क हादसे मे 3 युवकों की मौत, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही कार खाई मे गिरी

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले मे रविवार तड़के हुए सड़क हादसे मे 3 युवकों की मौत हो गयी। क्षेत्र के बंगापानी क्षेत्र में उमरगड़ा के पास एक इनोवा कार करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक इनोवा कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में आयुष पंत, लच्छू नेगी और अंकित पांडेय की मौत हो गई। वहीं देवेंद्र पंत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि आयुष पंत लंदन में नौकरी करते थे। वह 16 फरवरी को घर आए थे और पिथौरागढ़ नगर में अपने जिम का काम देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मदकोट पुलिस चौकी और साथ ही राजस्व विभाग तथा एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरी कार से घायलों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद घायलों को खाई से सड़क तक लाया गया, जहां से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *