सीएम ने जताया पत्रकार त्रिवेदी की मा के निधन पर शोक – News Debate

सीएम ने जताया पत्रकार त्रिवेदी की मा के निधन पर शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ  त्रिवेदी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

भट्ट ने भी जताया शोक

भाजपा ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी श्रीमती गीता त्रिवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने ईश्वर से पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *