हल्द्वानी क्षेत्र में चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूद कर बचाई जान – News Debate

हल्द्वानी क्षेत्र में चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूद कर बचाई जान

हल्द्वानी(अंकुर सक्सेना) काठगोदाम तीनपानी हाईवे में गौलापार क्षेत्र में सड़क के बीचो-बीच चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। मामला क्षेत्र के गौलापार खेड़ा मार्ग का है, जहां यूके-04 एएच-3233 नंबर की कार में अचानक आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गयी और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी क्षेत्र में हाल के दिनों में चलती और सड़क पर कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *