भाजपा से निष्काषित पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की कथित ऑडियो- वीडियो क्लिप से कई खुलासे
देहरादून। शोसल मीडिया पर तैर रहे एक ऑडियो- वीडियो ने राज्य की राजनीति मे हलचल मचा दी है। इससे राज्य मे हुए अंकिता हत्याकांड की यादें एक बार फिर ताजातरीन हो गयी।
भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर की एक ऑडियो क्लिप ने भी तहलका मचा दिया है। कथित तौर पर आरोप लगा रही महिला उर्मिला ने एक भाजपा के बड़े नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बातचीत मे पूर्व विधायक आरोप लगा रहे हैं कि इस नेता ने एक महिला को हरिद्वार के डैम कोठी मे बुलाया था। इस पर उर्मिला ने पूछा कि क्या वह मिलने गयी तो इस पर पूर्व विधायक कहते हैं कि उन्हे मालूम नही है। लेकिन महिला द्वारा उन्हे बताया गया कि नेता के वीडियो व ऑडियो क्लिप उसके पास हैं। ऑडियो में भाजपा के पूर्व विधायक कहते हैं कि उक्त महिला ने ही वनन्तरा रिसॉर्ट में बुलडोजर चलवाया था।
वॉयरल वीडियो मे पूर्व विधायक, गट्टू और एक अन्य महिला के संबंधों के बारे मे भी बताया जा रहा है। वहीं ‘गट्टू’ से नजदीकी सम्बंध रखने वाली उक्त महिला वनन्तरा रिसॉर्ट से जुड़े क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रही है। इस महिला के भाजपा के पूर्व विधायक से भी कथित तौर पर नजदीकी सम्बंध रहे हैं। ऑडियो में पूर्व विधायक यह भी खुलासा करते हैं कि उक्त महिला के तो अन्य छह सात लोगों से भी सम्बंध हैं। और एक बच्चा भी है।
हालांकि, कोटद्वार कोर्ट ने इसी साल अंकिता मर्डर केस के आरोपी पुलकित आर्य व अन्य दो को सजा सुना चुकी है। वर्तमान मे तीनों ही जेल में है। लेकिन “गट्टू ” नाम के उल्लेख ने नये सिरे से सवाल खड़े कर दिये। वीडियो मे उर्मिला यह भी कह रही है कि गट्टू के पास न जाने से ही अंकिता की हत्या हो गयी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने बेहतर रिश्ते के समय उर्मिला सनावर को यह गुप्त बातें बतायी होगी और अब रिश्ते खराब होने पर उर्मिला अपने वॉयरल वीडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े तथ्य सामने रखकर भड़ास निकाल रही है।
कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना
वीडियो वायरल होने के बाद मामले मे कांग्रेस ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात का खुलासा करना चाहिए की अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में जी गटू का जिक्र एक महिला के वायरल हुए वीडियो में किया है वह गट्टू कौन है?
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि इस महिला के वायरल हुए वीडियो में यह बात भी सामने आई है कि हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर का इस गट्टू से कोई संबंध है ।
धीरेंद्र प्रताप ने इसी मामले में दिल्ली के उत्तराखंड सदन में सदन के दुरुपयोग से जुड़ी घटनाओं के आरोपों की भी जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है जहां पर लड़कियों की आवागमन और अवैध दांतों की बात उठाई गई है ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड की जनता को झकझोर कर रखा हुआ है । ऐसी स्थिति में इस गट्टू नाम का अचानक सतह पर आना चिंता का विषय है । मुख्यमंत्री को चाहिए कि इस गट्टू का जल्दी पता लगाए और विधायक सुरेश राठौर की गतिविधियों के बारे में भी बताएं कि वह आखिर क्यों इस महिला के निशाने पर बने हुए हैं।