काठमांडू। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश शुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की पहली बैठक आज रात ही शीतल निवास में होगी। वहीं लोस को भंग कर दिया गया है। नेपाल के राष्ट्रपति, जेनरेशन जेड ग्रुप और सेना प्रमुख के बीच इस पर व्यापक सहमति बनी है।
शुशीला तिवारी ने एक दशक पहले नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनकर इतिहास रचा था। अब, इस जटिल और असामान्य राजनीतिक स्थिति में, उन्होंने जेन-ज़ी आंदोलन की सिफ़ारिश के बाद अंतरिम सरकार का नेतृत्व संभाला है।
सुशीला कार्की देश के 65 वर्षों से भी अधिक के न्यायिक इतिहास में नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं और अब, लोकतंत्र के आगमन के 75 वर्षों में, वह पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।
अगला चुनाव 6 महीने के भीतर होगा। 5 मार्च 2026 को संसद सदस्य का अगला चुनाव होगा।