रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली मे तबाही की बारिश, फटे बादल, कई लापता

चमोली। राज्य मे मानसूनी आफत कम होने का नाम नही ले रही है। गुरुवार रात रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी के लिए मुसीबत बनकर आयी। जिलों में अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण भीषण प्राकृतिक आपदा आई है।

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक स्थित मोपाटा गांव में लैंडस्लाइड के मलबे में पति पति दब गए और रेस्क्यू दलों ने दोनों के शव बरामद किए हैं। इस दौरान दो घायलों को देवाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील में रात को बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई लोग आपदा के बाद से लापता हैं और घरों को नुकसान पहुंचा है। वाहन मलबे में दब गए या पानी की तेज बहाव मे बह गए हैं। बसुकेदार आपदा में 1 महिला की मौत हो गई. 8 लोग लापता हैं। बागेश्वर में अतिवृष्टि से आई आपदा में 2 लोगों की मौत हो गई. 3 लोग लापता हैं। टिहरी गढ़वाल जिले के बूढ़ाकेदार इलाके में भी बादल फटा है। यहां भी काफी नुकसान हुआ है. यहां बाल गंगा और धर्म गंगा नदियां उफान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *