सड़क हादसे मे तीन की मौत,स्कॉर्पियो और अल्टो कार की हुई आमने-सामने भिड़ंत

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर के पास देर रात हुए सड़क हादसे मे 3 लोगों की मौत हो गयी।

देर रात लगभग 1 बजे हुई घटना मे स्कॉर्पियो और अल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर से आ रही अल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *