देहरादून में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा शुरू, जुटे हजारों लोग

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित हजारों लोगो ने हिस्सा लिया। यात्रा 14 से 23 मई तक पूरे देश में चलेगी और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाएगी।

शौर्य स्थल चीड़बाग से शुरू हुई इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगे की गौरवशाली छवि के साथ आगे बढ़ती यह यात्रा देहरादून के गांधी पार्क में समाप्त हुई, जहां सैनिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा कि “हमारे जवानों का पराक्रम और देशभक्ति अतुलनीय है। यह यात्रा उनके सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित है।” उन्होंने सैनिकों के सम्मान में पैदल पद यात्रा भी की। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को हर साल मनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदद्घोष के साथ लोगों ने सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा में भूतपूर्व सैनिकों , परिवारों और स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा ने न केवल देहरादून में देशभक्ति की नई लहर पैदा की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत की एकता और सुरक्षा में हमारे सैनिकों का योगदान अमर है। अगले 10 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय गौरव और सैन्य बलिदान की गाथा को प्रसारित करेगी।

 

बाइट:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *