रिश्वत लेते नाजिर को विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

देहरादून। विजिलेंस ने तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी द्वारा 31 जनवरी को ग्राम छनाड़, थत्यूड़ जौनपुर, जिला टिहरी गढ़वाल में लगभग 1500 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। भूमि की दाखिल खारिज प्रक्रिया में नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा जानबूझकर गलत आपत्ति रिपोर्ट लगाकर बाधा उत्पन्न कर रहा था और सही रिपोर्ट लगाने एवं नाम चढ़वाने के बदले में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जांच मे शिकायत सही पायी गयी।

विजिलेंस की ट्रैप टीम ने आज तहसील धनोल्टी स्थित कार्यालय से वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा अभियुक्त के आवास और अन्य स्थानों पर छानबीन एवं आय से अधिक संपत्ति के संबंध में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *