देहरादून। विकास नगर के अलग अलग क्षेत्रों से आज पुलिस ने दो शव बरामद किये हैं। शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आज पुलिस को सूचना मिली कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत आदुवाला स्थित आसन नदी में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर पर तैनात टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी।
एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके उपरांत, पुलिस चौकी डाकपत्थर से सूचना प्राप्त हुई कि शक्तिनहर में भी एक व्यक्ति डूब गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस शवों के शिनाख्त की कोशिश कर रही है।