पिरूल बीनते हुऐ खाई मे गिरी महिला,मौत, गाँव मे शोक

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकासखंड के रीठागाड़ क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में ग्रामसभा कनारीछीना की 58 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई।

घटना शनिवार शाम की है। जानकारी अनुसार कौशल्या देवी पत्नी कैलाश चंद्र पांडे, रोजमर्रा की तरह शाम करीब छह बजे कनारीछीना स्थित हनुमान मंदिर के पास पिरुल बीनने गई थीं। उनके साथ उनकी बहू भी थी। बताया जा रहा है कि पिरुल बीनते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहू ने घटना की सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी, जिसके बाद गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर खाई से शव को गहरी बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। कौशल्या देवी अपने पीछे पति, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *