उमा चौहान के निधन पर सीएम ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्म पत्नी का आकस्मिक निधन, शरीर पंचतत्व मे विलीन

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी उमा चौहान के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 उमा चौहान को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान बलबीर रोड स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ने शोक सम्पत परिवारजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया। वहीं पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पूर्व सीएम निशंक भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित परिजनों से हिम्मत रखने और मृतक की आत्मा की शांति के लिए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का आग्रह किया।

पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा में श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष  एवं विधायक मदन कौशिक, राजपुर विधायक खजान दास, पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, सरकार में दायित्वधारी श्री ज्योति गैरोला ओम प्रकाश जमदग्नि, श्रीमती विनोद उनियाल, डॉ देवेंद्र भसीन, सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीरा रतूड़ी, कोटद्वार महापौर शैलेंद्र रावत, पूर्व दायित्वधारी अज्येंद्र अजेय समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।

पार्थिव शरीर को उनके सुपुत्र हर्षित चौहान द्वारा गमगीन माहौल में हरिद्वार खड़खड़ी में गंगा किनारे मुखाग्नि दी गई। इस अवसर पर हरिद्वार के बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *