देर रात महिला की गला दबाकर हत्या, पति ने की सुसाइड की कोशिश – News Debate

देर रात महिला की गला दबाकर हत्या, पति ने की सुसाइड की कोशिश

कोटद्वार। कोटद्वार मे देर रात पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या का दुखद मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या के बाद खुश सुसाइड के इरादे से हाथ की नस काटने वाले पति को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिखणीखाल थाना क्षेत्र के गांव धामधार निवासी मनोज रावत (40) पुत्र केसर सिंह अपनी पत्नी शशि (30) पुत्री सतपाल सिंह रावत, निवासी कुमाल्डी के साथ कोटद्वार में जल निगम स्टोर के पास किराए के मकान में रह रहा था।गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। देर रात मनोज ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और अपनी जान देने के लिए चाकू से गला व दोनों हाथों की नसों को काट लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर शशि को बेस अस्पताल पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों ने शशि को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर रिखणीखाल के कुमाल्डी से मृतका शशि के परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतका के पिता सतपाल सिंह रावत हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक पद से वर्ष 2023 में सेवानिवृत हुए है। उनके अनुसार उन्होंने 2013 में पुत्री की शादी मनोज रावत से की थी। तब मनोज होटल मैनेजमेंट से जुड़ी जॉब करता था। कुछ दिन सब कुछ ठीक-ठाक चलने के बाद वह शशि को परेशान करने लगा था। उनके दो बच्चे होने के बाद परिवार को संभालने के लिए आर्थिक और मानसिक रूप से समय-समय पर मदद करते रहे। वह कुछ समय से पत्नी शशि को ज्यादा परेशान करने लगा था। बुधवार को ही वह घर की जरूरत का सामान पुत्री व दामाद को दिलाकर वापस घर लौटा था और रात ही दामाद मनोज ने पुत्री शशि की हत्या कर दी।

शशि की हत्या के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। शशि के 7 और 9 साल के दो बच्चे हैं। मां की मौत और पिता के गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों बच्चों को कोटद्वार में ही मामा के घर भेजा गया है। अस्पताल मे भर्ती मनोज बार बार पत्नी के बारे मे पूछ रहा है। पुलिस ने शशि के पिता की तहरीर पर मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *