रेखा गुप्ता होगी दिल्ली की नयी सीएम, कल लेगी शपथ – News Debate

रेखा गुप्ता होगी दिल्ली की नयी सीएम, कल लेगी शपथ

दिल्ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। आज भाजपा विधायक दल की बैठक मे उन्हें नेता सदन चुन लिया गया।

वह कल शपथ लेगी और नये सीएम के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11.00 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पार्टी प्रत्याशी थी और उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था। हालांकि वह इसी सीट पर 2020 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं। रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *