छात्र- छात्राओं ने की सीएम से भेंट, देखी सदन की कार्यवाही – News Debate

छात्र- छात्राओं ने की सीएम से भेंट, देखी सदन की कार्यवाही

देहरादून। जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहरावना, चकराता विधानसभा क्षेत्र के 20 छात्र छात्राओं ने जौनसार की पारम्परिक वेशभूषा मे विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। छात्र छात्राएं मुख्यमंत्री धामी से मिलकर उत्साहित दिखे।

छात्र छात्राओं ने प्रथम बार दर्शक दीर्घा से विधानसभा की कार्यवाही को देखा। छात्र छात्राओं के साथ आए राज्य समन्वयक, जनजाति कल्याण राजीव सोलंकी ने कहा कि जनजाति कल्याण विभाग छात्र छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम मे पहली बार एकलव्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को सदन की कार्यवाही दिखाने हेतु लाया गया। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छात्र छात्राओं को बहुत अच्छा अनुभव मिला।आगे भी इस तरह के भ्रमण कराये जायेगें। वहीं छात्र छात्राएं वेहद उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ सीखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *