देहरादून। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में मादक पदार्थो की तस्करी, चोरी तथा अन्य अपराधों में जेल जा चुका है और उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में 09 अभियोग पंजीकृत हैं।
थाना नेहरु कालोनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बद्रीपुर चौक के पास से एक तस्कर को 120 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी की पहचान समर कुरेशी पुत्र स्व0 नौशाद कुरेशी निवासी 15 भगत सिंह कॉलोनी, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष के रूप मे हुई।
आरोपी का अपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं- 09/2022 धारा 457/380/411 भादवि, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
2- मु0अ0सं0- 16/21 धारा 457/380/411 भादवि, थाना रायपुर, देहरादून।
3- मु0अ0सं0- 140/2021, धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून।
4- मु0अ0सं0- 512/21, धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर, जनपद देहरादून।
5- मु0अ0सं0- 10/2022, धारा – 380/411/457 भादवि, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।
6- मु0अ0सं0- 126/23, धारा – 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।
7- मु0अ0सं0 547/23, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली नगर, देहरादून
8- मु0अ0सं0- 331/23 धारा 380/411/457 भादवि, कोतवाली नगर, देहरादून।
9- मु0अ0सं0- 320/2023 धारा 380/411/457 भादवि, कोतवाली नगर, देहरादून।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 सुनील नेगी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
2- का0 विपिन सेमवाल
3- का0 हरीश नेगी