नाबालिग के साथ दुराचार और अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा – News Debate

नाबालिग के साथ दुराचार और अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

देहरादून/ विकासनगर। नाबालिक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली विकासनगर मे आज एक महिला ने नामजद तहरीर दी कि रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला, बेहट, सहारनपुर ने उनकी नाबालिक बहन उम्र- 16 वर्ष को मिलने के लिए विकासनगर बुलाया तथा उनकी बहन को राम चौपाटी होटल/रेस्टोरेंट विकासनगर में ले जाकर नशीला पानी पिलाकर, चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान आरोपी रिहान द्वारा उनकी बहन की अश्लील फोटो व विडियो बनायी तथा पुनः सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया गया। उनकी बहन के द्वारा इन्कार करने पर रिहान द्वारा उसकी अश्लील फोटो वारयल कर दी। प्रार्थना के आधार पर थाना विकासनगर में अभियुक्त रिहान के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -328/376/506/354(c) भादवि व 5ठ/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी करते हुए रात्रि में मुखबिर की सूचना पर रिहान पुत्र मनान को कलसिया चौक सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम 
1- उ0नि0 विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
2- उ0नि0 संदीप पंवार
3- म0उ0नि0 दीपा साह
4-कानि0 रविन्द्र सिंह चौहान
5- कानि0 पदम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *