जीएमओयू के अध्यक्ष चुने गए भाष्करानंद भारद्वाज – News Debate

जीएमओयू के अध्यक्ष चुने गए भाष्करानंद भारद्वाज

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। यातायात कंपनी जीएमओयू लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में भाष्करानंद भारद्वाज को अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में कंपनी की अन्य उप समितियों का भी गठन भी किया गया।

सोमवार को जीएमओयू कंपनी मुख्यालय में संचालक मंडल के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संचालक गजे सिंह रौथाण ने अध्यक्ष पद हेतु भास्करानंद भारद्धाज के नाम का प्रस्ताव रखा। संचालक बलराज सिंह रावत के अनुमोदन के पश्चात भास्करानन्द भारद्धाज को संचालक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में अन्य उप समितियों का भी गठन किया गया। जिसमें अर्जुन सिंह रावत को अध्यक्ष वित्त समिति, गजे सिंह रौथाण को अध्यक्ष पेट्रोल समिति, बलराज सिंह रावत को अध्यक्ष यातायात समिति व गणेश कुमार को भूमि, भवन व पर्यटन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में कंपनी के पर्यटन अधिकारी अनिल बर्गली, सहायक यातायात प्रबंधक दीपक सिंह नेगी तथा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत सहित समस्त संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *