हल्द्वानी। हल्द्वानी से ओखलकांडा क्षेत्र के पतलोट सड़क मार्ग में मैक्स वाहन के खाई मे गिरने से 5 लोगों की मौत की खबर है।स्थानीय ग्रामीण और पुलिस रेस्क्यू कार्य मे जुटी है।
बताया जाता है कि मैक्स पिकप गाड़ी संख्या यूके 04 टीए 4243 हल्द्वानी से ओखलकांडा के पुटपुड़ी के लिए सवारी लेकर निकली थी और खन्स्यू और पतलोट के बीच मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरा है। वाहन में करीब 10 सवारी बैठीं थीं।
हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अंधेरा होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में देरी हो रही है। मोके पर मौजदू जो पुलिस की मदद कर रहे हैं। वाहन सड़क से करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरा है। चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंच गया है। वहीं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं।