पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गैंगस्टर एक्ट में किया गिरफ्तार

कोटद्वार(दैनिक हाक)। पुलिस ने गैगस्टर एक्ट में निरुद्ध अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आदतन अपराधी है। वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व में भी लाठी डण्डों से रिखणीखाल में स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मारपीट की गई थी। अभियुक्त के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा शुक्रवार को अभियुक्त सत्यपाल सिंह पटवाल उर्फ गुड्डू को उसके घर घराट मंदिर रोड़ लालपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *