कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। देश में लोकसभा के चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में आऐंगे तथा कांग्रेस व उसके सहयोगी दल पूर्ण बहुमत से सरकार बनाऐंगे।
रायबरेली तथा उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रचार से लौटे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने एक बयान जारी कर कहा कि इस बार का लोकसभा का चुनाव पिछली दो लोकसभा के चुनावों से भिन्न था। देश के पीएम और उनकी टीम द्वारा जनता का ध्यान बेरोजगारी व महंगाई जैसे मूलभूत मुद्दों से हटाने का भरसक प्रयास किया गया जिसमें वह सफल नहीं हुए।
राणां ने कहा कि भाजपा जिन कार्यों को अपना मास्टर स्टॉक बोलती थी। भाजपा अग्निबीर, नोटबंदी, प्रतिवर्ष दो करोड नौकरी व महंगाई जैसे मुद्दों पर देश की जनता को जवाब नहीं दे पायी है। देश जनता ने सरकार की दस साल की जुमले बाजी से तंग आकर सत्ता परिवर्तन का मूड बना लिया है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सीमित संसाधनों के बावजूद जिस प्रकार जनता को समझाने में कामयाब रही वह काबिले तारीफ है। जिसकी झलक आगामी चुनाव परिणाम में दिखाई देगी तथा चुनाव आयोग का जो रवैया चुनाव के दौरान रहा है उसकी भी समीक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अति आवश्यक है।