काशीपुर में स्व. गहतोड़ी के आवास पहुंचे सीएम धामी, अर्पित की श्रद्धांजलि – News Debate

काशीपुर में स्व. गहतोड़ी के आवास पहुंचे सीएम धामी, अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर स्थित वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी के घर पहुँचकरउन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने कहा कि स्व. कैलाश जी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई। राजनीतिक जीवन में कैलाश दा कर्मठता के सशक्त प्रतीक थे। सीएम धामी ने कहा कि उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रही। गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कैलाश दा के सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *