हल्द्वानी(अंकुर सक्सेना) विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के पास खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला है। अचानक शिवलिंग मिलने को स्थानीय लोग चमत्कार मान रहे हैं। शिवलिंग को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शिवलिंग को देख हर कोई जय भोले के जयकारे लगाता हुआ नजर आया। शिवलिंग मिलने की खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई।
गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर और ज्योतिर्लिंग मंदिर के ठीक पीछे ये शिवलिंग मिला है। मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत मास्टर प्लान के तहत के तहत जागेश्वर धाम में विकास कार्य हो रहे हैं। इसी के तहत मंदिर में लाइटिंग आदि के काम किए जा रहे हैं। बुधवार को मंदिर में लाइटिंग केबल बिछाने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान ये शिवलिंग मिला है। बताया जा रहा है कि ज्योतिर्लिंग मंदिर के पीछे मजदूर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें देवदार के पेड़ के पास एक शिवलिंग सी आकृति दिखाई दी। जिसे थोड़ा और खोदने पर पूरा शिवलिंह निकल गया। लोगों ने शिवलिंग पर जल और फूल चढ़ाकर उसकी पूजा की। जागेश्वर मंदिर प्रबंधक ज्योत्सना पंत शिवलिंग मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी है।