देहरादून। डोईवाला पुलिस ने नाबालिक बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी को घंटो के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को कोतवाली डोईवाला मे एक महिला ने शिकायत दर्ज की कि आफताब नाम का लडका उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर स्कूल से छुट्टी दिलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
जिस पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया। टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से हरिद्वार रोड सतनाम ढाबा के पास नून्नावाला डोईवाला से आरोपी आफताब पुत्र शहजाद निवासी- लक्सर जनपद हरिद्वार हाल निवासी- केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला देहरादून, उम्र 19 वर्ष के कब्जे से अपहृता/पीडिता को सकुशल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
पीडिता/अपहृता के बयानो मे आरोपी द्वारा अपहृता/पीडिता के साथ शारीरिक सम्बन्ध (बलात्कार) बनाये जाने पर अभियोग में धारा 376(3) भादवि व ¾ पोक्सो की वृद्धि की गयी।
आरोपी अपहृता को साथ लेकर उक्त घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए डोईवाला से अपने मूल निवास लक्सर भागने की तैयारी मे था। डोईवाला पुलिस द्वारा घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मात्र 03 घन्टे की अवधि मे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
पुलिस टीम
01- म0उ0नि0 प्रीति सैनी
02- हे0का0 सुधीर सैनी
03- कानि0 अनुज कुमार
04- म0का0 रचना रावत